Home Haryana अनिल विज ने ट्वीट कर दी ‘विजय दिवस’ की बधाई, शराब कांड...

अनिल विज ने ट्वीट कर दी ‘विजय दिवस’ की बधाई, शराब कांड पर नीतीश के बेतुके बयान पर कसा तंज

183
0

अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करके ‘विजय दिवस’ की बधाई दी। इसके साथ ही अफसोस भी जताया। अनिल विज ने कहा कि 16 दिसंबर 1971 में भारत पाकिस्तान युद्ध में हिंदुस्तान की सेना ने पाकिस्तान को सरेंडर करने को मजबूर कर दिया था और 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को युद्ध बंदी बनाया था। आज विजय दिवस है, शौर्य गाथा का दिवस है, लेकिन इसके साथ अफसोस भी है कि हमारे सैनिकों ने कुर्बानियां देकर उस युद्ध में 93 हजार पाकिस्तानी सैनिकों को बंधी बनाया था, लेकिन उस समय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की वजह से हमें बिना किसी शर्त के उन 93 हजार पाकिस्तानी युद्ध बंदियों को रिहा करना पड़ा।

विज ने कहा कि तत्कालीन सरकार चाहती तो आजाद कश्मीर भारत का हो सकता था। इंदिरा गांधी ने उस वक्त टेबल पर हुई वार्ता में भारतीय सेना द्वारा बंदी बनाਏ गए पाकिस्तानी सैनिकों को रिहा कर दिया और इंदिरा सरकार ने हाथ में आया एक सुनहरी मौका गंवा दिया जिसकी गलती आज तक भुगतनी पड़ रही है। बिहार में पूर्ण रूप से शराबबंदी है उसके बावजूद भी वहां पर शराब पीने के कारण लगभग 42 लोगों की मौत हो गई जिस पर मुख्यमंत्री नीतीश का एक बयान आया है जिसमें उन्होंने कहा कि जो शराब पीएगा वो मरेगा। इस पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नीतीश कुमार के बारे में कुछ कहना उचित नहीं है क्योंकि वो तो डाल-डाल के पंछी हैं, कभी इस डाल पर तो कभी उस डाल पर।

विज ने नीतीश को नसीहत देते हुए कहा कि ये बात उनको अपने ऊपर लेनी चाहिए अपनी सरकार के निकम्मेपन पर लेनी चाहिए। कुछ समय पहले हरियाणा सरकार ने अपराधियों पर शिकांजा कसने के लिए हरियाणा संगठित अपराध नियंत्रण विधेयक (हरकोका)-2019 पेश किया था। लेकिन केंद्र सरकार ने इसमें खामिया बताकर इसे पास नहीं किया, अब फिर से इस बिल को विधानसभा में पेश किया जाएगा। इस पर गृह मंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार ने पहले भी इस बिल को पेश किया था, लेकिन जब केंद्र सरकार के पास मंजूरी के लिए भेजा तो कुछ खामियां के साथ पास नहीं किया था। केंद्र सरकार ने जो खामियां बताई थी उसे ठीक कर दोबारा पेश करेंगे, ताकि पुलिस क्रीमनलों पर शिकांजा कसा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here