हिसार (एकता): मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर रविवार को हिसार दौरे पर पहुंचे। बता दें कि गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित जनता दरबार में मुख्यमंत्री लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं। सीएम जनसंवाद कार्यक्रम में कई लोग अपनी जनसमस्याएं लेकर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री के सामने करीब 400 शिकायतें रखी जाएंगी, जिनका वह समाधान करेंगे। हालांकि कार्यक्रम स्थल पर भी व्यवस्था की गई है कि लोग अपनी शिकायत दर्ज करवा सके। सीएम ने विंडो के जरिए लोगों की समस्या सुलझाने का प्रयास किया।
अब तक 13 लाख से ज्यादा समस्याएं सीएम विंडो के जरिए आई। जिनमें से 90 फीसदी से ज्यादा पर काम किया। शिकायतकर्ता की शिकायत सुनने के लिए विधानसभा स्तर तक एमीनेंट पर्सन नियुक्त किए। बता दें कि इसके बाद सीएम खट्टर ने हिसार में बनने वाले एयरपोर्ट का हवाई सर्वेक्षण किया और अर्बन स्टेट टू में एक सड़क का नामकरण किया। जनसंवाद कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित कृषि विकास मेले में भी शिरकत करेंगे।







