Home Haryana पेट्रोल पंप पर लगी लंबी-लंबी कतारे…लोग बाल्टियों में तेल लेकर खुद गाड़ियों...

पेट्रोल पंप पर लगी लंबी-लंबी कतारे…लोग बाल्टियों में तेल लेकर खुद गाड़ियों में डालते आए नजर

174
0
कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- ड्राइवरो की हड़ताल के बाद लगातार पेट्रोल पंप पर तेल की किल्लत  के डर से लोगों की लंबी-लंबी लाइन लग चुकी है। वहीं कई लोग तो इस बीच बाल्टी से तेल लेकर गाड़ियों में खुद डालते हुए नजर आए।
 लोगों का कहना है कि अगर यह हड़ताल लंबी चली तो उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इमरजेंसी व काम पर जाने के लिए वह गाड़ियों में तेल फुल करवा रहे हैं। वही पेट्रोल पंप मैनेजर रोबिन वर्मा ने बताया कि हड़ताल लंबी नहीं चलेगी। 3 जनवरी तक हड़ताल है और कल शायद यह हड़ताल खत्म हो जाए। इसलिए लोगों को घबराने की आवश्यकता नहीं है। अभी 1 से 2 दिन का तेल पेट्रोल पंप पर मौजूद है और  लगातार वह तेल कंपनी से संपर्क में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here