फरीदाबाद : चन्द्रिका ( TSN)- मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने आज फरीदाबाद के फतेहपुर बिल्लोच से विजय भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत की और गांव वासियों को संकल्प दिलाते हुए देश के प्रति शपथ भी दिलाई । इस अवसर पर उनके साथ कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और पृथला के विधायक नैनपाल रावत के अलावा तमाम अधिकारी मौजूद रहे । इस मौके पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने फतेहपुर बिल्लौच के रहने वाले तीन बच्चों के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं भी दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि विजय भारत संकल्प यात्रा आज से शुरू हो रही है जो ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रो में अगले दो महीने तक चलेगी । उन्होंने कहा कि जातिगत को लेकर अगर हमारे मन में कोई बात आएगी तो हम सिर्फ और सिर्फ गरीबों के लिए ही काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा एक हरियाणवी एक है और मैं 2 लाख करोड़ 80 लाख लोगों को अपना परिवार मानता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हर कोई अपने परिवार के लिए काम करता है इस तरह मैं भी अपने परिवार के लिए काम कर रहा हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों ने जितना काम किया हमने उनसे डबल किया और खर्च भी उनसे काम किया l उन्होंने कहा कि प्रदेश में हमने करप्शन को खत्म किया है l
लाभार्थी बुजुर्गों की हाथों-हाथ बनाई गई पेंशन
वहीं इस मौके पर खुशी जताते हुए लाभार्थी बुजुर्गों ने बताया कि उनकी पेंशन नहीं बन पा रही थी, लेकिन यहां पर उनकी पेंशन बिना कुछ लिए दिए और भाग दौड़ किए बिना हाथों हाथ बना दी गई है l हमें अगले महीने से पेंशन मिलनी भी शुरू हो जाएगी lवही एक लाभार्थी ने बताया कि वह अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने आया था जो यहां बिना भाग दौड़ के बन गया है ।







