Home Business/Education कैथल की ऐलिस ने 8 फीट 7 इंच लंबे बालों से बनाया...

कैथल की ऐलिस ने 8 फीट 7 इंच लंबे बालों से बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैंसर पीड़ित के लिए दान किए बाल

314
0

कैथल | जिले के गांव डीग की 30 वर्षीय ऐलिस (आशा देवी) ने 8 फीट 7 इंच लंबे बालों के साथ एक नया विश्व रिकॉर्ड कायम किया है। उनकी इस उल्लेखनीय उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 और एलाइट बुक ऑफ रिकॉर्ड्स 2025 दोनों में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि ने न केवल ऐलिस को प्रसिद्धि दिलाई, बल्कि भारत का नाम भी गौरवान्वित किया है।

इस प्रेरणादायक सफर का मुख्य आधार श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र रहा, जहां से ऐलिस ने आयुर्वेदिक उपचार और जीवनशैली में बदलाव की शुरुआत की। विश्वविद्यालय ने एक बार फिर यह प्रमाणित किया है कि आयुर्वेदिक चिकित्सा न सिर्फ शारीरिक समस्याओं का समाधान है, बल्कि यह आत्मबल और जीवन के लक्ष्यों को पाने की प्रेरणा भी दे सकती है।

विश्व रिकॉर्ड बनने के तुरंत बाद ऐलिस ने अपने लंबे बाल सिरसा निवासी एक कैंसर पीड़ित को दान कर दिए। ऐलिस ने कहा, “बाल बढ़ाना मेरा सपना था, लेकिन अब यह किसी की सेवा का जरिया बन गया है।”

इस मौके पर जब ऐलिस श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय पहुंचीं, तो कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। वैद्य शुभा कौशल को भी इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। कुलपति ने कहा, “यह हमारे विश्वविद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here