पानीपत (एकता): पानीपत में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक दंपति ने शादी के 2 साल बाद ही नहर में कूदकर आत्म+हत्या कर ली। मीडिया सूत्रों के अनुसार दंपति के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों ने आत्म+हत्या तक करने की ठान ली।
बता दें कि जैसे ही वह नहर में कूदे उन्होंने गले में हाथ डाला हुआ था। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। लोगों ने तब तक दोनों को नहर से बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन महिला पानी के बहाव में बैठ गई। लेकिन पति की जान बच गई। लोगों ने व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक नागपाल कॉलोनी के रहने वाले राजबीर ने बताया कि 2 साल पहले युवती से लव मैरिज की थी। वह खुद हिंदु धर्म से हैं, जबकि उसकी पत्नी मुस्लिम धर्म से थी। दोनों ने अपनी मर्जी से शादी की थी। वह काफी समय से पानीपत में किराए के मकान में रह रहे थे। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। दो साल में उसकी पत्नी ने कई बार सु+साइड करने की कोशिश की। महिला ने पति से अलग होने पर 10 लाख की डिमांड की थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।







