अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के उस बयान पर चुटकी लेते हुए पलटवार किया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिस दिन आपको एक पैसे के भ्रष्टाचार में मेरी संलिप्तता का पता चल जाए तो आप उस दिन मुझे फांसी पर लटका दें। बता दें कि उनके इस बयान अनिल विज ने हंसते हुए कहा कि आप अपनी खुद की सजा तय करके देश में सनसनी फैलाना चाहते हैं व जांच को प्रभावित करना चाहते हैं।
विज ने कहा कि जांच हो रही है, थोड़ा सब्र करो। आपकी सारी सच्चाई सामने आ रही है कि आप अपने आपको टूटी चप्पल वाला मुख्यमंत्री कहते थे लेकिन लोग देखना चाह रहे हैं कि कितने करोड़ रुपए की आपकी कोठी है। विज ने कहा कि अब आपकी पार्टी झूठी पार्टी के नाम से देश मे प्रचलित हो गई है।







