बहादुरगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने रविवार को माण्डोठी के दादा सीता राम मंदिर में जनसभा की। इस दौरान इनेलो के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष नवीन दलाल इनेलो छोड़कर अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस पर हरियाणा में सरकार बनाने का संकल्प लिया।
बीजेपी और कांग्रेस पर लगाए ये आरोप
डॉ. सुशील गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के स्थापना दिवस और पार्टी के बनने तक के संघर्ष पर विस्तार से जानकारी दी । उन्होंने कहा कि 2012 में आम आदमी पार्टी भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में बनी। उन्होंने कहा दिल्ली के सरकारी स्कूल और कॉलेज इतने बढ़िया कर दिए कि माण्डोठी के लोग की चाहते हैं कि हमारे बच्चों को दाखिला मिल जाए। ऐसा ही हरियाणा के अंदर भी कर देंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसान कर्ज के नीचे दबता जा रहा है और भाजपा सरकार पोर्टल पोर्टल खेलती रहती है। जब फसल कट जाए तो खरीदते नहीं और खराब फसल का मुआवजा समय पर नहीं देते। उन्होंने कहा कि यदि कोई जवान शहीद हो जाए तो आम आदमी पार्टी एक करोड़ रुपए की सम्मान राशि देती है। इसके बावजूद सभी मूलभूत सुविधाएं मुफ्त देने के बाद भी आम आदमी पार्टी में हैं और हरियाणा में कुछ भी मुफ्त नहीं इसके बावजूद 4 लाख करोड़ का कर्जा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी बिजली फ्री कर दी है, स्कूल सुधारने शुरू कर दिए, मोहल्ला क्लीनिक बनाने शुरू कर दिए और महिलाओं को अलग से एक हजार रुपए महीना देंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों भ्रष्टाचारी पार्टियां हैं, दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाते रहे हैं लेकिन कार्रवाई नहीं करते। उन्होंने कहा कि यदि हरियाणा को विकसित करने के लिए, अपने बच्चों का भविष्य बनाने के लिए और देश को आगे बढ़ाने के लिए वोट देना है तो उसके लिए आम आदमी पार्टी सही विकल्प है।







