Home Crime नूंह क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अपराधी आबिद हुआ गिरफ्तार

नूंह क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, अपराधी आबिद हुआ गिरफ्तार

87
0

नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में पुन्हाना क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी आबिद को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आबिद ने पीछा करने पर टीम पर फायरिंग की, लेकिन जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे दबोच लिया गया। उसके साथ मौजूद साथी जाहिद हुसैन को भी पकड़ लिया गया।

आबिद के खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास, गो-तस्करी, अवैध हथियारों का इस्तेमाल, लूट और गैंगस्टर एक्ट सहित 12 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। घटना के समय उसकी गोली ASI सूरज की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी, जिससे कोई हानि नहीं हुई।

CIA इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि टीम इंदाना रोड पर गश्त कर रही थी, जब सूचना मिली कि आबिद और उसका साथी इलाके से गो-तस्करी के लिए गुजर रहे हैं। पुलिस ने नाकाबंदी की और दोनों को रोकने का प्रयास किया। आरोपी भागते हुए बाइक फिसल गई और जमीन पर गिर पड़े।

आबिद ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाब में पुलिस ने फायरिंग की और आबिद के दाहिने पैर में गोली लगी। उसे पहले पुन्हाना CHC और फिर शहीद हसन मेवाती मेडिकल कॉलेज, नल्हड़ रेफर किया गया। मौके से एक अवैध देसी पिस्तौल और बाइक भी बरामद हुई।

पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक नेटवर्क की जांच कर रही है और क्षेत्र में सक्रिय गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here