हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)– आम आदमी पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष ने किसानों के मुद्दों को लेकर बीजेपी सरकार को घेरा है । आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार किसानों को लगातार परेशान करती रही है । उन्होंने किसानों के मुद्दे पर कई सवाल उठाए ।
अनुराग ढांडा ने कहा कि किसानों को डिस्ट्रीब्यूशन सेंटर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं । डिमांड के मुकाबले एक तिहाई यूरिया भी उपलब्ध नहीं है ।वहीं प्रदेश में कई जगहों से यूरिया के कालाबाजारी की खबरें भी आ रही हैं । उन्होंने कहा कि सीएम मनोहर लाल हरियाणा के किसानों को गेहूं का 2275 रूपए एमएसपी कहने के बाद नहीं दे रहे और राजस्थान में 2700 रूपए देने की बात कर रहे है।उन्होंने कहा कि हरियाणा में डिस्ट्रीब्यूशन सेंटरों पर यूरिया नहीं मिल पा रहा। लगता है भाजपा की किसानों के प्रति नीयत साफ नहीं है। इसलिए उन्हें हर तरीके से तंग किया जा रहा है।







