जींद (एकता): हरियाणा के जींद जिले में शामलो कलां गांव निवासी सौरभ सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुआ। बता दें कि युवक की बहन भी इसी पद पर नौकरी करती है। मीडिया सूत्रों के अनुसार युवक के पिता ने भी 1990 में भारतीय वायु सेना की नौकरी की थी। वह इस समय जेडब्ल्यूओ के पद पर कार्यरत हैं।
युवक ने अपनी पढ़ाई गुजरात के गांधीनगर से की। 4 साल पहले वह भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद पर तैनात हुआ था। इस दौरान अति विशिष्ट सेना मेडल से सम्मानित लेफ्टिनेंट जनरल अजय कुमार सिंह ने सौरभ को कमीशन दिया। यह गांव के लिए खुशी की बात है। युवक ने अपने प्रदेश और परिवार के साथ-साथ गांव का नाम भी रोशन किया है।







