रोहतक (एकता): रोहतक जिले में गुरुवार को बाबा मस्तनाथ मठ मेले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। बता दें कि बाबा मस्तनाथ मठ में ब्रह्मलीन महंत चांदनाथ योगी की स्मृति में शंखढाल व मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान मेले में योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, रामदेव समेत अनेक दिग्गज पहुंचे। यूपी के सीएम ने कहा कि जिनको सनातन धर्म पर विश्वास था।

हर देश भारत व पीएम मोदी की तरफ आशा की नजर से देखता है। उसका ही एक उदाहरण राम मंदिर है। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि संत शक्ति कभी पलायन नहीं करती। बाबा मस्तनाथ मठ पर आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए सीएम उत्तर प्रदेश ने बालकनाथ योगी को साधुवाद दिया।







