Home politics कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने दिया अलग अंदाज...

कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने दिया अलग अंदाज में बयान… बीजेपी पर साधा निशाना

130
0
करनाल : चन्द्रिका ( TSN)-करनाल पहुंचे राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने  5 राज्यो के चुनाव नतीजों पर कांग्रेस सरकार की जीत का दावा किया है ।दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि पांच प्रदेशों में कांग्रेस की सरकार बनेगी,  इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी ।
वहीं कांग्रेस की गुटबाजी को लेकर दीपेंद्र हुड्डा ने अलग अंदाज में बयान देते हुए कहा कि  हमें बहुत चिंता है कि प्रदेश में भाजपा में गुटबाजी देखने को मिल रही है, जिस कारण सरकार ठीक तरीके से चल नहीं पा रही है ।उन्होंने कहा कि  अनिल विज की फाइलें मुख्यमंत्री क्लियर नहीं करते, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री की क्या गुटबाजी रही इस  बारे में भाजपा  के पास  कोई जवाब नहीं मिल रहा । कांग्रेस की गुट बाजी को ना करते हुए दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि ये केवल भाजपा  में देखने को मिल रही है ।दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि  दुष्यंत चौटाला उचाना में जाकर कहते हैं कि हिसार से मैं चुनाव लड़ूंगा, बीरेंद्र सिंह कहते हैं चुनाव में लडूंगा, नारनौद में कैप्टन अभिमन्यु कहते है चुनाव में लडूंगा, दुष्यंत चौटाला जहां जाते हैं वहां पर जेपी का कोई भी विधायक नहीं जाता और बीजेपी की आपस में नहीं बनती । इसके अलावा  अनिल विज , तो कहीं ओमप्रकाश धनखड़ और मुख्यमंत्री की नहीं बनती मुख्यमंत्री की नहीं बनती ।
दीपेंद्र हुड्डा ने जींद में हुए यौ+न उत्पी+ड़न मामले को लेकर  सरकार पर तीखा ह+मला बोला । उन्होंने भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी द्वारा पीपली में किए गए शक्ति प्रदर्शन पर  कहा कि  राजनीती  में कोई भी आ सकता है,  पहले भी कई किसान नेता राजनीति में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here