Home Haryana HU के 25वें दीक्षांत समारोह में Chief Guest होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू,...

HU के 25वें दीक्षांत समारोह में Chief Guest होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, छात्रों के लिए रखा खास ड्रेस कोड

184
0

अंबाला (एकता): हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) के 25वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। बता दें कि वह इस समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। मीडिया सूत्रों के अनुसार 24 अप्रैल को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय समारोह की अध्यक्षता करेंगे। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर अति विशिष्ट अतिथि व कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जेपी दलाल विशिष्ट अतिथि शिरकत करेंगे।

बता दें कि इस समारोह में शिक्षा पूरी कर चुके विद्यार्थियों को Bachelors, Masters की डिग्रियां दी जाएंगी। इंदिरा गांधी ऑडिटोरियम में होने वाले इस कार्यक्रम में सिर्फ वो छात्र भाग लेंगे, जो कि 23 अप्रैल को पूर्वाभ्यास के दिन मौजूद रहेंगे। छात्रों के लिए खास ड्रेस कोड रखा गया है। छात्रों के लिए सफेद शर्ट-सफेद पेंट, काले रंग की बेल्ट के रूप में अनिवार्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here