अंबाला (अंकुर कपूर): हरियाणा के अंबाला में एक बार फिर रिश्ते तार-तार हुए हैं। जहां एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मामा-भांजी के प्यारे रिश्ते को शर्मिंदा कर दिया है। अंबाला कैंट की रहने वाली एक 7 वर्षीय बच्ची से उसके दूर के मामा ने ही हवस का शिकार बना डाला। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची लहूलुहान हालत में अपने घरवालों को मिली।
मीडिया से बात करते हुए बच्ची की मां ने बताया कि शाम को लगभग 7:00 बजे बच्ची उनके घर में नहीं थी, जब वह उसे ढूंढने के लिए बाहर निकली तो कुछ ही दूर पर बच्ची उन्हें लहूलुहान हालत में मिली। बच्ची से पूछने पर उसने बताया कि उसके मामा एक चॉकलेट का लालच देकर उसे लेकर गए थे और उसके साथ यह सब किया। आनन-फानन में बच्ची को नागरिक अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।
परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी। सात साल की बच्ची से हुए बलात्कार के मामले में पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई की और तुरंत मामला दर्ज कर के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद कार्रवाई में जुटी है।







