Home Entertainment Birthday Special: सबको हंसाने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को जानिए करियर...

Birthday Special: सबको हंसाने वाली कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को जानिए करियर में कैसे मिली पहचान

255
0

हरियाणा (एकता): कॉमेडी क्वीन भारती सिंह अपनी शानदार काॅमेडी से हर किसी को हंसा देती है। उन्होंने 10 साल के कॉमेडी सफर में काफी सफलता हासिल की है। बता दें कि आज 3 जुलाई को भारती सिंह अपना जन्मदिन मना रही हैं। मीडिया सूत्रों के अनुसार भारती सिंह के लिए कॉमेडी क्वीन बनने का सफर इतना आसान नहीं था। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। खास बात यह है कि आज वह टीवी जगत की दुनिया में अपनी खास पहचान बना चुकी है। भारती सिंह को आज पूरी दुनिया जानती है। उन्होंने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी मेहनत की। आइए आज हम आपको उनके संघ+र्षों के बारे में बताते हैं।

भारती सिंह ने अपने बचपन में काफी गरीबी देखी। जब वह 2 साल की थी तो उनके पिता का नि+धन हो गया था। पिता के जाने के बाद उनका जीवन कठिन हो गया था। कई बार तो उन्हें सिर्फ नमक-रोटी मिलती थी तो कई बार तो भूखे पेट भी सोना पड़ जाता था। भारती की मां ने अपनी बेटी के लिए इंडस्ट्री में अपना करियर बनाने में मदद करने के लिए अमृतसर में अपना बसा-बसाया हुआ घर छोड़ दिया। मां ने उन्हें ‘द लाफ्टर चैलेंज’ के ऑडिशन में लाने के लिए हौसला दिया। आज अगर उनकी मां ने मदद न की होती तो वह कोई भारती सिंह नहीं होतीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh (@bharti.laughterqueen)

बता दें कि भारती कॉमेडी रिएलिटी शो, ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ सीजन 4 में अपने किरदार ‘लल्ली’ से काफी मशहूर हुईं। जिसकी बदौलत ही वह आज स्टार बनी है। बताया जा रहा है कि पढ़ाई-लिखाई पूरी होने के बाद भारती सिंह अमृतसर में थिएटर करती थीं, जहां उनकी मुलाकात कपिल शर्मा से हुई।

इस दौरान भारती सिंह को एक सुनहरा मौका मिला। कॉमेडियन कपिल शर्मा ने खुद भारती सिंह को इस लाफ्टर चैलेंज का ऑडिशन देने को कहा। वह लाफ्टर चैलेंज में सिलेक्ट हो गईं। इसके बाद भारती ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह देश के दिग्गज कॉमेडियंस में काफी फेमस हो चुकी है। गौरतलब है कि साल 2017 में भारती ने स्क्रिप्ट राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी रचाई। अप्रैल 2022 को भारती ने बेटे को जन्म दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here