Home politics बीजेपी राजस्थान में सस्ते गैस सिलेंडर देने का कर रही झूठा वादा…...

बीजेपी राजस्थान में सस्ते गैस सिलेंडर देने का कर रही झूठा वादा… हरियाणा में दिए जा रहे महंगे सिलेंडर -AAP

125
0
चंडीगढ़ : चन्द्रिका ( TSN)- आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने शुक्रवार को  सीएम मनोहर लाल खट्टर पर निशाना साधा है । उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री राजस्थान में प्रचार कर रहे हैं, जिसमें भाजपा की सरकार आने पर गरीब परिवारों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाने की बात कही गई है । जबकि हरियाणा में पिछले 9 साल से उनकी सरकार है, ऐसे में 450 रुपए में हरियाणा के लोगों को गैस सिलेंडर क्यों नहीं देते? उन्होंने कहा की सीएम मनोहर लाल झूठ बोल कर जनता को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं।
हरियाणा में  भाजपा 9 साल में  लागू नहीं कर पाई योजनाए 
अनुराग ढांडा ने  कहा कि सीएम मनोहर लाल राजस्थान में भाजपा का जो भी प्रचार कर रहे है ठीक उसके विपरीत हरियाणा में किया जा रहा है ।भाजपा के संकल्प पत्र में  कहा गया है कि गेहूं पर एमएसपी के साथ बोनस देकर 2700 रुपए में खरीद करेंगे। जबकि हरियाणा में भी भाजपा सरकार है, यदि  सीएम  किसानों को गेहूं का सही दाम देना चाहते हैं तो हरियाणा के किसानों को गेहूं का 2700 रुपए दाम क्यों नहीं देते? राजस्थान में 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात करते हैं, हरियाणा के लोग महंगे सिलेंडर खरीदने को मजबूर हैं। गेहूं के बारे में कहते हैं कि भाजपा सरकार राजस्थान के किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल दाम देगी, जबकि सीएम खट्टर ने अब हरियाणा में किसानों को 150 रुपए बढ़ा कर देने की बात की, जिसके बाद सिर्फ 2275 रुपए मिलते हैं और राजस्थान के किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल देंगे। अनुराग ढांडा ने  कहा कि भाजपा जो राजस्थान के किसानों और गरीबों के लिए घोषणाएं कर रही  हैं। जबकि हरियाणा में वही योजनाएं भाजपा की 9 साल से सरकार होने के बावजूद लागू नहीं कर रहे हैं। ये साफ दिखाता है कि भाजपा के लोग चुनाव के समय  चुनावी जुमले बोलते हैं और चुनाव होने के बाद उसको भूल जाते हैं। अभी राजस्थान के लोगों के सामने झूठ बोल रहे हैं, यही झूठ चार और नौ साल पहले हरियाणा के लोगों के सामने बोला था। अब जब हरियाणा में चुनाव आएगा तो फिर से झूठ बोलेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here