अंबाला (एकता): ‘वारिस पंजाब दे’ प्रमुख अमृतपाल सिंह लेकर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज का बड़ा बयान सामने आया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार अनिल विज ने कहा कि अमृतपाल को पकड़ने में पंजाब सरकार गंभीर नहीं है। बता दें कि हरियाणा पुलिस में पंजाब पुलिस को सूचना दे दी थी लेकिन हमारी सूचना के बावजूद पंजाब पुलिस डेढ़ दिन बाद पंजाब से शाहाबाद पहुंची। अनिल विज ने कहा कि ये पंजाब सरकार का क्या राजनीतिक ड्रामा है मुझे नहीं पता। गौरतलब है कि पंजाब पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच अमृतपाल सिंह 19 मार्च की रात यूट्यूबर पपलप्रीत के साथ रात 9 बजकर 46 मिनट पर कुरुक्षेत्र जिले के शाहाबाद के सिद्धार्थ कालोनी में सफेद रंग की पंजाब नंबर की स्कूटी पर पहुंचा।







