Home Religious कुरुक्षेत्र के विख्यात ब्रह्मसरोवर पर सोमवती अमावस पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

कुरुक्षेत्र के विख्यात ब्रह्मसरोवर पर सोमवती अमावस पर लगा श्रद्धालुओं का तांता

163
0
कुरुक्षेत्र: चन्द्रिका ( TSN)– कुरुक्षेत्र के विश्वविख्यात ब्रह्मसरोवर पर सोमवती अमावस पर श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा । इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने स्नान
करने के बाद अपने पितरों के निमित्त पूजा अर्चना की और  दान पुण्य किया ।
इस अवसर पर पंडित राकेश गोस्वामी ने बताया कि भारी संख्या में लोग अपने पितरों का तर्पण व दान पुण्य कर रहे हैं । उन्होंने  बताया कि दीपावली के बाद सोमवती अमावस का विशेष महत्व है । इस दिन पिंडदान व तर्पण किया जाता है । उन्होंने कहा कि दूरदराज क्षेत्र से श्रद्धालु ब्रह्मसरोवर पर लोग स्नान पूजा अर्चना व दान पुण्य करने आ रहे हैं । हांसी से पहुंचे श्रद्धालु राममेहर ने बताया कि वह अपने पितरों की पूजा अर्चना व स्नान दान के लिए  आए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here