Home Haryana केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंचकूला दौरे को लेकर प्रशासन तैयार,...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के पंचकूला दौरे को लेकर प्रशासन तैयार, तैयारियों का लिया गया जायजा

30
0

Panchkula,21 December-:केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे के दौरान वे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगे।
केंद्रीय गृह मंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर सूचना,जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ.अमित अग्रवाल ने पंचकूला में कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रमों के सफल, भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर पंचकूला के उपायुक्त सतपाल शर्मा भी उपस्थित रहे।

डॉ.अमित अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन और संबंधित विभाग आपसी समन्वय से सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करें।उन्होंने यातायात व्यवस्था,पार्किंग, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों को सुचारु बनाए रखने के निर्देश भी दिए।अपने दौरे के दौरान अमित शाह सेक्टर-5 स्थित इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित ‘साहिबजादों को नमन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इससे पूर्व वे ऑडिटोरियम परिसर में वीर बाल दिवस पर आधारित प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।इसके अतिरिक्त, केंद्रीय गृह मंत्री सेक्टर-3 स्थित ताऊ देवी लाल खेल स्टेडियम में पुलिस पासिंग आउट परेड की सलामी लेंगे और जवानों को संबोधित करेंगे। वे एमडीसी सेक्टर-1 स्थित अटल पार्क में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे तथा पंचकमल में उनके जीवन पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे।इसी दिन अमित शाह एक मेगा रक्तदान शिविर का उद्घाटन कर रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करेंगे। इसके साथ ही वे इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में आयोजित मेगा कोऑपरेटिव कॉन्फ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त सृष्टि गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग वर्षा खंगवाल,डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन, मुख्यमंत्री के ओएसडी विवेक कालिया,ओएसडी डॉ. प्रभलीन सिंह,एसडीएम कालका संयम गर्ग, एचएसवीपी के संपदा अधिकारी मानव मलिक,नगर निगम के संयुक्त आयुक्त गौरव चौहान सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here