Home Haryana CM बोले महिलाएं समाज की अहम कड़ी.. तीज-त्यौहार का उत्सव महिलाओं...

CM बोले महिलाएं समाज की अहम कड़ी.. तीज-त्यौहार का उत्सव महिलाओं के बिना अधूरा

136
0
हरियाणा : ( चन्द्रिका )-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने
फरीदाबाद के सूरजकुंड में आयोजित धनतेरस महिला सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की ।उन्होंने  धनतेरस, छोटी दीपावली, दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूरजकुंड में पहली बार दिवाली मेला आयोजित किया जा रहा है ।इसी प्रकार एक मेला आज से शुरू होकर 22 जनवरी, 2024 तक भगवान श्रीराम की जन्म भूमि अयोध्या में भी आयोजित होगा।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि समाज में तीज-त्यौहार का उत्सव महिलाओं के बिना अधूरा है। महिलाएं समाज की अहम कड़ी हैं और हमारी सरकार ने महिलाओं को सशक्त व समृद्ध करने के लिए अनेक योजनाएं चलाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि  22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भगवान श्रीराम के मंदिर का उद्घाटन करेंगे। उस दिन हम सभी के लिए एक और दिवाली होगी, उसके लिए आपको सभी को अग्रिम बधाई। इस कार्यक्रम में सभी महिलाओं को एक दीपक, कैलेंडर और अन्य वस्तुएं भेंट स्वरूप दी गई। उन्होंने कहा कि विगत 9 वर्षों में केंद्र सरकार और राज्य सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है। महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विशेष योजनाएं चलाई गई हैं, जिसे धरातल तक पहुंचाकर सभी को लाभ प्रदान करना सुनिश्चित किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here