कैथल (अंकुर कपूर): रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह द्वारा महिला पहलवानों से कथित प्रताड़ना का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। अब इस मामले में कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन पर बैठे खिलाड़ियों के समर्थन में उतरे। बता दें कि उन्होंने खिलाड़ियों का पक्ष लेते हुए भाजपा पर करारा कटाक्ष किया। सुरजेवाला ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच पुलिस और किसी जांच एजेंसी की बजाय सेटिंग जल्द से करवाई जाए।
इसके साथ ही तुरंत प्रभाव से कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृज किशोर के खिलाफ तुरंत बलात्कार और छेड़छाड़ का मामला दर्ज हो। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के दबाव में खेल मंत्री जानबूझकर कुश्ती संघ के प्रधान पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे, जबकि खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए आरोप बहुत गंभीर हैं, जिन के मध्य नजर तुरंत आरोपी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए था।







