Home Haryana नरवल में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा… मौके पर हुआ लोगों...

नरवल में पहुंची विकसित भारत संकल्प यात्रा… मौके पर हुआ लोगों की समस्याओ का समाधान

172
0
हरियाणा : चन्द्रिका ( TSN)-  कैथल जिले के  गांव नरवल में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाणा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश ढाडां ने जिला प्रशासन की तरफ से लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया और ग्रामीणों को विकसित भारत का संकल्प भी दिलाया।
पात्र ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित 
हरियाणा महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री कमलेश  ढाड़ा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की गारंटी वाली गाड़ी गरीब वंचित पात्र लोगों को मौके पर उनका हक दिलवा रहा है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा समाज के गरीब वर्गों के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा की मोदी सरकार की गाड़ी प्रत्येक गांव में जा रही है। राज्य मंत्री कमलेश ढाड़ा का गांव नरवल मे ग्रामीणों द्वारा यात्रा का भव्य तरीके से स्वागत किया और इस यात्रा के माध्यम से मौके पर ही वंचित रहे पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया जा रहा है। आज कैथल जिले के नरवल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उज्जवला योजना के तहत पात्र ग्रामीण महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए गए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here