चंडीगढ़ ( चन्द्रिका )- हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण से लोग परेशान है, वहीं आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर प्रदेश सरकार को घेरा है । आप प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदूषण रोकने की बजाये छुपाने का काम कर रही है ।
अनुराग ढांडा ने कहा कि हरियाणा सरकार कृषि अधिकारियों को निर्देश दे रही है कि वे किसी भी तरह किसानों को समझाए की दोपहर के 3 बजे तक पराली नहीं जलाए ।यानि की सरकार टाइम प्रबंधन के जरिए मामले कम दिखाने की कोशिश कर रही है, मामले कम करने की कोशिश नहीं कर रही । अनुराग ढांडा ने कहा कि प्रदेश सरकार समस्या से मुह मोड़ने का काम कर रही है ।







