अंबाला ( चन्द्रिका )– अंबाला छावनी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिलाओं को लेकर की गई टिप्पणी का विरोध जताया । इस दौरान बीजेपी ने सीएम नीतीश कुमार का पुतला भी फूंका ।
भाजपा नेताओं ने कहा कि हमारा देश मातृ शक्ति को अहम मानता है और उनकी पूजा करता है,लेकिन नीतीश कुमार ने उनके बारे में गलत बयान देकर उनके सम्मान को ठेस पहुंचाई है । प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनके इस बयान को लेकर पूरे देश में आज गुस्से की लहर है । उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है कि तुरंत उनके पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए । इस विरोध प्रदर्शन के बाद महिला मंडल की प्रधान विजय गुप्ता ने कहा कि एक संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा इस प्रकार के बयान देना महिलाओं का अपमान करना है, जिसे भारतीय जनता पार्टी कभी बर्दाश्त नहीं करेगी ।







