रोहतक ( चन्द्रिका )- रोहतक में कांग्रेस के राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी और आरएसएस पर जमकर ह+मला बोला । दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान के बाद उठे विवाद और बीजेपी द्वारा विरोध प्रदर्शन और नीतीश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर मोर्चा खोला हुआ है। नीतीश के दिए बयान को लेकर दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा की उन्हें ऐसे शब्द का प्रयोग नहीं करना चाहिए था,लेकिन नीतीश कुमार ने अपने दिए बयान को लेकर माफी मांग ली है । उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
राजस्थान और मध्यप्रदेश में बनने जा रही कांग्रेस सरकार
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ एक व्यक्ति विशेष के लिए काम कर रही है। इस सरकार में कितने घोटाले आए है।पांच राज्यों के चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री बड़ी बड़ी बाते करते है, मगर एक भी धरातल पर नही उतारते। मोदी द्वारा अस्सी करोड़ गरीब लोगो को मुफ्त राशन अगले पांच साल जारी रखने की बात की । उन्होंने मध्य प्रदेश में यह बात कही है मगर मध्य प्रदेश मे यह हार रहे है।दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि वे मध्यप्रदेश और राजस्थान सरकार बना रहे है। वहीं बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी को कमान देने पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी अपने विकास कार्य एक भी नही बताती है, सिर्फ कांग्रेस के संगठन को लेकर बयान देते रहे है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल पर भी निशाना साधा । उन्होंने कहा कि हरियाणा में आम आदमी पार्टी का कोई जनाधार नही है और केजरीवाल को मैं सीरीयस नही लेता हुं । उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब में केजरीवाल जनाधार था मगर हरियाणा में कोई जनाधार नही है।







