Home Haryana सेवा पखवाड़ा करनाल से लॉन्च: किसानों के लिए राहत पैकेज, 3 करोड़...

सेवा पखवाड़ा करनाल से लॉन्च: किसानों के लिए राहत पैकेज, 3 करोड़ मकानों का वादा और पाकिस्तान पर दो-टूक

154
0

Karnal, 14 September –केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल में भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं संग बैठक कर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। इस दौरान 17 गतिविधियाँ होंगी, जिनमें रक्तदान शिविर, “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान, प्रबुद्ध जन संगोष्ठियाँ, व्यापारिक सम्मेलन और प्रदर्शनियाँ शामिल हैं। यह अभियान पूरे देश में “स्वच्छता ही सेवा” के नारे के साथ चलेगा।

किसानों को बाढ़ राहत का भरोसा


प्रदेश में आई बाढ़ पर उन्होंने कहा कि हर संस्था ने राहत कार्यों में सराहनीय योगदान दिया है। “हरियाणा में नुकसान अन्य राज्यों की तुलना में कम हुआ है, लेकिन किसानों के हुए नुकसान की भरपाई सरकार करेगी।

पटाखों और प्रदूषण पर बयान


पटाखों पर सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन पर केंद्रीय मंत्री ने कहा—“बड़े हित के लिए छोटे हित का त्याग करना पड़ता है। प्रशासन को ऐसा संतुलन बनाना होगा जिससे पर्यावरण भी सुरक्षित रहे और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित न हो।”

आवास योजना का दूसरा चरण शुरू


मनोहर लाल ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना का पहला चरण 94% पूरा हो चुका है। अब अगले पाँच साल में 3 करोड़ नए मकान बनेंगे—1 करोड़ शहरी क्षेत्रों में और 2 करोड़ ग्रामीण क्षेत्रों में। “हर परिवार को पक्का घर देना सरकार की प्राथमिकता है।

भारत-पाक रिश्ते और क्रिकेट


क्रिकेट और रिश्तों पर उन्होंने साफ कहा—“खेल और कूटनीति को अलग नजरिए से देखना चाहिए। दुबई में हो रहे मैच को खेल भावना से देखा जाए, लेकिन आतंकवाद और पीओके पर भारत की शर्तें अटल हैं। पाकिस्तान इन्हें मानेगा तो रिश्तों में कोई आपत्ति नहीं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here