कुरुक्षेत्र, 24 अक्टूबर –हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने आज पिपली स्थित पैराकीट पर्यटन केंद्र का औचक निरीक्षण कर किचन, बार और रेस्टोरेंट का दौरा करके रिकॉर्ड भी चेक किया.मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि खराब व्यवस्थाओ को दुरुस्त किया जाएगा
दरअसल जुगाड़ से चल रहा पेराकीट मोटेल,यहाँ स्टाफ रिटायर होने के बाद भर्ती का सिस्टम नही है. महज 14 रेगुलर,2 कौशल से काम लिया जा रहा है. जबकि दुगने स्टाफ की जरूरत है क्योंकि इतने बड़े संस्थान में महज दो वेटर से ही काम चलाया जा रहा है जबकि एक वेटर होने हाल फिलहाल में रिटायर होने वाला है.डॉ अरविंद शर्मा ने पैराकीट पिपली के अधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानी और उनके जल्दी हल करवाने का आश्वासन भी दिया. इस मौके पर डॉक्टर अरविंद शर्मा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि किसी समय हरियाणा के पर्यटन केंद्र प्रदेश में नंबर वन होते थे,लेकिन आज कुछ हालत खराब हुए हैं लेकिन अब मुख्यमंत्री नायब सैनी के प्रयासों से हरियाणा टूरिज्म को दोबारा नंबर एक पर लाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है.







