हरियाणा | हरियाणा सरकार ने धान की सीधी बिजाई को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। प्रदेश के 12 जिलों – अंबाला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जींद, हिसार, सिरसा, रोहतक और फतेहाबाद – में किसानों को वित्तीय लाभ मिलेगा।
सरकार की घोषणा के मुताबिक, धान की सीधी बिजाई करने वाले किसानों को प्रति एकड़ 4500 रुपये की सहायता दी जाएगी। इस योजना के तहत 4 लाख एकड़ क्षेत्र को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।
किसानों को सलाह दी गई है कि बिजाई से पहले लेजर लेवलर मशीन से खेतों को समतल करें। इसके साथ ही बासमती धान की किस्मों जैसे तरावड़ी बासमती, सीएसआर-30, पूसा बासमती-1, पूसा बासमती-1121, पूसा बासमती-1509 और हरियाणा बासमती-2 को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया है। योजना का लाभ पाने के लिए किसानों को 28 अगस्त 2025 तक पंजीकरण कराना होगा। रजिस्ट्रेशन और जानकारी के लिए किसान टोल-फ्री नंबर 1800-180-2117 पर संपर्क कर सकते हैं।







