Home Haryana पूजा मोर ने फिर हरियाणा का नाम किया रोशन, राष्ट्रीय पैरा चैम्पियनशिप...

पूजा मोर ने फिर हरियाणा का नाम किया रोशन, राष्ट्रीय पैरा चैम्पियनशिप में जीते तीन सिल्वर पदक

252
0

झज्जर (एकता): झज्जर की पूजा मोर ने तीन सिल्वर पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार पूजा मोर ने 400 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, और लंबी कूद में पदक जीतकर हरियाणा का परचम लहराया। उसने शिवाजी छत्रपति स्टेडियम पुणे (महाराष्ट्र) में राष्ट्रीय पैरा चैम्पियनशिप जीती।

बता दें कि बार फिर पूजा मोर ने अपने नाम 3 मैडल किए। पूजा लगातार 3 सालों से नेशनल चैंपियन हैं। अब वह अपने कोच आशीष छिकारा के मार्गदर्शन में एशियाई खेलों की तैयारी कर रही है। पूजा की जीत से परिवार में खुशी की लहर है। इससे पहले पूजा ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी 400 मीटर दौड़ में ट्यूनिस में रजत पदक हासिल किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here