Home Crime हरियाणा में गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई,...

हरियाणा में गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 37 ठिकानों पर की रेड

237
0

भिवानी (एकता): हरियाणा में उस समय हड़कंप मच गया, जब गैंगस्टरों पर पुलिस ने अपने अंदाज से लगाम लगाई। मीडिया सूत्रों के अनुसार उन्होंने गैंगस्टरों के ठिकानों पर रेड कर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक भिवानी पुलिस की 37 टीमों ने गैंगस्टरों के संभावित ठिकानों और उनके गुर्गों की तलाश में हर संभव छानबीन की।

भिवानी पुलिस ने बड़े पैमाने पर शनिवार सुबह यह अभियान चलाया। हैरानी की बात यह है कि भिवानी पुलिस ने बावड़ीगेट क्षेत्र में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात बदमाश टीनू के ठिकानों पर भी छापेमारी की। इस कार्रवाई में भारी पुलिस बल शामिल किया गया। बताया जा रहा है कि 37 बदमाशों को पकड़ने के लिए 37 ही अलग-अलग टीमों का गठन किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here