Home politics अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रच रही षड्यंत्र…ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग...

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ रच रही षड्यंत्र…ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही बीजेपी

144
0
चंडीगढ़ ( TSN)- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी द्वारा समन भेजे जाने पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री और राज्यसभा सांसद डॉक्टर संदीप पाठक ने बीजेपी पर जोरदार ह+मला बोला है। डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि इसमें बहुत ज्यादा आश्चर्य की बात नहीं है। जिस तरीके से भाजपा षड्यंत्र करके इस पूरी प्रक्रिया को अंजाम दे रही थी इससे इनका उद्देश्य बहुत स्पष्ट है। यह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को फंसाना चाहते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की देशभर में बढ़ती लोकप्रियता को देखकर मोदी सरकार बुरी तरह से डरी हुई है।
डॉक्टर संदीप पाठक ने कहा कि  यह एक राजनैतिक लड़ाई है जो भाजपा जनता के सामने नहीं लड़ पा रही है,इसीलिए वह ईडी  और सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। उन्होंने   कहा कि आज मोदी सरकार द्वारा दिल्ली की जनता को जिस तरीके से उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, उनके कामों को रोका जा रहा है यह बेहद शर्मनाक है।
आप  ने संघर्ष और सच्चाई के बलबूते दिल्ली और पंजाब की सत्ता हासिल की : डॉ. सुशील गुप्ता
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को राजनीतिक तौर पर ख़त्म करने की साज़िश कर रही है। लेकिन इससे आम आदमी पार्टी डरने वाली नहीं है, बल्कि और ज्यादा मजबूत होगी। आम आदमी पार्टी ने संघर्ष और सच्चाई के बलबूते दिल्ली और पंजाब की सत्ता हासिल की है। पूरे देश में आम आदमी पार्टी एक मजबूत विकल्प बनकर उभरी है।
आम आदमी पार्टी न झुकेगी और न डरेगी: डॉ. अशोक तंवर
आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि भाजपा हरियाणा और देश भर में अरविंद केजरीवाल व आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से बौखला गई है। इसलिए भाजपा इसे रोकने का प्रयास कर रही है। लेकिन आम आदमी पार्टी न झुकेगी और न डरेगी।
आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ़ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है बीजेपी : अनुराग ढांडा
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि भाजपा आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ़ ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर रही है। भाजपा अपने राजनीतिक फ़ायदे के लिए देश की प्रतिष्ठित संस्थाओं को ख़त्म करने पर तुली है। बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर आम आदमी पार्टी के नेताओं को दबाना चाहती है। आम आदमी पार्टी का कोई भी नेता सलाखों के पीछे जाने से नहीं डरता है।
भाजपा देश में अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बनाने की साज़िश कर रही: चित्रा सरवारा
वहीं आम आदमी पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने कहा कि भाजपा देश में आज प्रजातंत्र को ख़त्म करने का और अघोषित आपातकाल जैसा माहौल बनाने की साज़िश कर रही है। लेकिन देश और प्रदेश की जनता आम आदमी पार्टी के साथ खड़ी है। देश और प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here