Home Haryana प्रदेश के आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा योग आयोग...

प्रदेश के आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा योग आयोग की वेबसाइट का किया शुभारंभ

169
0

चंडीगढ़ (एकता): प्रदेश के आयुष एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने हरियाणा योग आयोग की वेबसाइट का शुभारंभ हरियाणा सिविल सचिवालय चंडीगढ़ में किया। इस अवसर पर विज ने हरियाणा योग आयोग ने पिछले कुछ सालों में योग के क्षेत्र में हरियाणा को अग्रणी स्थान पर खड़ा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि पूरे भारत में हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां योग को शिक्षा के पाठ्यक्रम में सम्मिलित किया गया है। अब आने वाले दिनों में योग चिकित्सकों और प्राकृतिक चिकित्सकों की रजिस्ट्रेशन का पंजीकरण का कार्य भी हरियाणा योगायोग के माध्यम से होगा।

इस अवसर पर आयुष मंत्री को बताया गया कि पूरे हरियाणा में 145 स्थानों पर राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके साथ ही योग की विभिन्न संस्थाओं यथा हरियाणा में कार्यरत पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, युवा भारत, आर्ट ऑफ लिविंग, भारतीय योग संस्थान, दिव्य योग मंदिर, ब्रह्मकुमारी परिवार एवं स्थानीय अनेक संस्थाओं के साथ योग भारती इत्यादि द्वारा लगभग 2000 अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन राज्य में किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here