फरीदाबाद ( TSN)- फरीदाबाद के मोहना गांव में ग्रीन एक्सप्रेसवे का उतार-चढ़ाव न दिए जाने को लेकर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पृथला से पूर्व विधायक टेकचन्द शर्मा ने सरकार के खिलाफ बगावत के स्वर बुलंद कर दिए है ।
बता दे लगभग दो साल पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल एक कार्यक्रम के दौरान पनहेड़ा खुर्द गांव पहुंचे थे, जहां पर उन्होंने ग्रीन एक्सप्रेस वे के उतार और चढ़ाव मोहन पर देने की बात कही थी, लेकिन अब विभाग के अधिकारी और कुछ राजनेताओं की मिली भगत से मोहना की जगह अब फरहदा पर उतार चढ़ाव ग्रीन एक्सप्रेस वे का निर्माण किया जा रहा है । इसी को लेकर मोहना सहित आसपास के गांव के लोगों में रोष का माहौल है । ग्रामीणों सहित आसपास के सभी सरदारियो ने उतार-चढ़ाव की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया है । धरने के चौथे दिन धरना स्तर पर पहुंचे पृथला से पूर्व विधायक एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता टेकचंद शर्मा ने हरियाणा की सरकार को चुनौती देते हुए कहा कि यदि सरकार ने इलाके के लोगों की मांग नहीं मानी तो इसका खम्याजा सरकार को आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। वहीं इलाके के लोगों का आरोप है कि फरीदाबाद के कुछ बड़े राजनेताओं की मिली भगत से मोहना पर मिलने वाले कट को फरहदा शिफ्ट कर दिया है । जिससे राजनेताओ का फायदा होगा क्योंकि कुछ नेताओं ने फरहदा के आसपास अपनी जमीन खरीद ली है और इसी को लेकर मोहना पर मिलने वाले ग्रीन एक्सप्रेस वे के उतार और चढ़ाव को फरहदा पहुंचा दिया है।







