Home Ambala अंबाला में केवल घोषणाएं हुई कोई काम नहीं हुआ: चेतन चौहान

अंबाला में केवल घोषणाएं हुई कोई काम नहीं हुआ: चेतन चौहान

208
0

अंबाला (एकता): अंबाला के मोती नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व हरियाणा पंजाब के सहप्रभारी चेतन चौहान की अध्यक्षता में विभिन्न पार्टियों को छोड़कर आए दर्जनों कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए। इस मौके पर चेतन चौहान के साथ युवा कांग्रेस नेता मुकेश शर्मा व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विकी चौहान व सेवादल हल्का अध्यक्ष रविंदर प्रजापति भी मौजूद रहे।

इस मौके पर चेतन चौहान ने कांग्रेस में शामिल हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। कांग्रेस में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओं का पूरा मान सम्मान किया जाएगा। उन्होंने सभी को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 9 साल के कार्यकाल में केवल भ्रष्टाचार को ही बढ़ावा मिला है।

नौरंगराय तालाब, सिविल अस्पताल अंबाला शहर में नए वार्ड बनने, महावीर पार्क जीर्णोधार सहित अनेक काम हैं, जो आज भी पूरे नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता पार्टी की सरपरस्ती में नगर निगम में भारी भरकम भ्रष्टाचार हो रहे हैं। अंबाला की जनता यह सब देख रही हैं और आने वाले चुनावो में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here