Home Haryana गुड़गांव: कार्यभार संभालते ही डीसीपी ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई...

गुड़गांव: कार्यभार संभालते ही डीसीपी ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर कार्रवाई के आदेश

183
0

गुड़गांव  | शहर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए कार्यभार संभालते ही डीसीपी ट्रैफिक राजेश मोहन ने सख्त एक्शन लिया। पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने शहर का औचक निरीक्षण किया और हुडा सिटी सेंटर के पास ट्रैफिक व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान ड्यूटी में लापरवाही बरतते पाए गए जोनल अधिकारी और सिपाही को देखकर डीसीपी ट्रैफिक नाराज हो गए। उन्होंने दोनों के खिलाफ तुरंत विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए।

अधिकारियों के अनुसार, निरीक्षण के समय कई वाहन नो पार्किंग और रॉन्ग पार्किंग में खड़े मिले, जिनका मौके पर ही चालान काटा गया। डीसीपी राजेश मोहन ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here