अंबाला (एकता): हरियाणा में भूकंप से एक बार फिर से धरती कांपी। बता दें कि रविवार रात भूकंप के झटके महसूस होने पर लोग घरों से बाहर निकल आए। सूत्रों के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.6 मापी गई। हालांकि यह झटके रोहतक व आसपास के कुछ इलाकों में ही महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि इस भूकंप से किसी जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ है।
5 सितंबर को आया था दो बार भूकंप
गौरतलब है कि इससे पहले भी 5 सितंबर को दो बार भूकंप आया था। जब भूकंप की तीव्रता 2.6 और 2.7 दर्ज की गई थी। हालांकि नए साल की शुरुआत में ही हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में रात 1:19 पर भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे।







