Home Haryana प्लॉट विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया चाकू से...

प्लॉट विवाद में छोटे भाई ने बड़े भाई पर किया चाकू से हमला, गर्दन और मुंह पर किए वार

24
0

बहादुरगढ़। विकासनगर की गली नंबर-3 में प्लॉट को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि छोटे भाई ने घर में सो रहे बड़े भाई पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक के गर्दन और मुंह समेत शरीर पर तीन जगह चोटें आई हैं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआईएमएस रोहतक रेफर किया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में घायल तेजबीर ने बताया कि उसका अपने छोटे भाई मुकेश के साथ करीब तीन महीने से प्लॉट को लेकर विवाद चल रहा है। शिकायत के अनुसार,  रात करीब एक बजे वह घर में सो रहा था। इसी दौरान मुकेश वहां पहुंचा और चाकू से उसके गर्दन और मुंह पर हमला कर दिया। हमले में तेजबीर के शरीर पर तीन जगह चाकू के निशान आए।

तेजबीर के शोर मचाने पर उसके पिता राजपाल की नींद खुल गई। उन्होंने आरोपी मुकेश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह सीढ़ियों से छत पर पहुंच गया और वहां से छलांग लगाकर मौके से फरार हो गया। इसके बाद पिता ने राहगीर की मदद से घायल तेजबीर को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत को देखते हुए पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया।

घायल ने पुलिस से आरोपी भाई के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। लाइनपार थाना के जांच अधिकारी अशोक ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना के कारणों और पूरे मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here