Home Ambala अंबाला में International Older Day कार्यक्रम को अनोखे ढंग से मनाया गया

अंबाला में International Older Day कार्यक्रम को अनोखे ढंग से मनाया गया

189
0

अंबाला (एकता): आज पूरे विश्व में International Older Day मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में इस कार्यक्रम को अनोखे ढंग से मनाया गया। सूत्रों के मुताबिक प्रशासन की तरफ से 60 साल से ऊपर के बजुर्गों को बुलाया गया और ये वो बजुर्ग थे जिन्होंने अपने घुटने बदलवाए थे। इस मौके पर अस्पताल के डॉक्टर्स ने मीडिया से बात करते हुए आज के प्रोग्राम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि क्यों न उन लोगों को इस मौके पर बुलाया जाए। इस अवसर पर डॉक्टर मुदगिल ने बताया कि हमें बड़ा अच्छा लगा हमने उन लोगों को बुलाया, जो 60 साल से ऊपर के हो चुके हैं।

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सबसे अच्छा पल वो होता है, जब हम ऑपरेशन करते हैं। उन्होंने कहा कि तब हमें लगता है की जिंदगी में हमने कुछ कमाया है। प्रोग्राम में आए बाजुर्गों ने बताया कि उन्हें यह आकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज की भी, इसके लिए जमकर तारीफ की। हरियाणा के गृह मंत्री की सराहना करते हुए कहा कि उनकी वजह से ही इतना अच्छा हॉस्पिटल बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here