पंचकूला 14 अगस्त : सेक्टर 15 में आज हरियाणा राज्य महिला आयोग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस तिरंगा यात्रा की अध्यक्षता हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने की। हरियाणा भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ।हरियाणा भर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है ताकि 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर देश की आजादी में योगदान देने वाले शहीदों को याद किया जा सके और उनकी शहादत को याद किया जा रहे.
हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन ने कहा भारत की आजादी बहुत मूल्यवान है और यह एक मात्र दिन होता है जब उन शहीदों को याद करे और नमन करे। उन्होंने कहा की जो लोग शहीदों के लिए कार्यकर्म करते है उन्हे प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकी जिन लोगो ने हमारी रक्षा के लिए शहादत दी है उन्हे नमन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहाकी आज की नारी और बेटी चिंगारी बन गई है । उन्होंने कहाकी रानी लक्ष्मी बाई , जोधा, अहिल्या बाई की तरह बनना चाहती है और स्कूली छात्राएं कड़ी धूप में तिरंगा यात्रा में शामिल हुई है।…बच्चों और युवाओं को अपने देश के शहीदों की शहादत को याद करने और उनकी शहादत और बलिदान की बदौलत आजदीकी सांस ले रहे हैं। यह जानकारी आज के स्कूली बच्चों और युवाओं को होनी बहुत जरूरी है और ऐसे में इस प्रकार के कार्यक्रम में युवाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है।







