रोहतक : चन्द्रिका ( TSN)-लोकसभा सिरसा से बीजेपी उम्मीदवार अशोक तंवर आज रोहतक पहुंचे, जहां समर्थकों ने उनका स्वागत किया. अशोक तंवर कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस,आप पार्टी को छोड़ने के बाद बीजेपी में शामिल हो गए थे. उनके बीजेपी में शामिल होने के कुछ दिन बाद ही बीजेपी ने उन्हें लोकसभा सिरसा से आरक्षित सीट एससी से बीजेपी का उम्मीदवार बनाया है।बीजेपी की टिकट मिलने बाद अशोक तंवर आज दिल्ली से सिरसा पहुंचे।इस दौरान अशोक तंवर ने जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा और बीजेपी की दस की दस लोकसभा सीट जीतने का दावा किया है।
कांग्रेस को बताया लठ मार पार्टी
अशोक तंवर ने कहा कि मैं पार्टी में नया आया जरूर हूं, मगर मेरी कोई कंडीशन भी नही थी.मैं सिरसा से कांग्रेस की सीट पर चुनाव हारा था, मगर यह मेरी हार नही थी बल्कि कांग्रेस के उस सिस्टम की हार थी। कांग्रेस पार्टी लठ मार पार्टी है किस प्रकार से वहां पर लठ चलते है। अशोक तंवर ने कहा कि बीजेपी 400 पार पर लड़ाई लड़ रही है जबकि इनके पास तो चुनाव में उम्मीदवार खड़े करने के लिए भी उम्मीदवार नही है। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा सीट कोई हॉट सीट नही है। बीजेपी दस की दस सीटे जीतकर मोदी की झोली में डालने का काम करेंगे।वहीं जेजेपी बीजेपी गठबंधन पर बोलते हुए कहा कि साढ़े चार साल तक गठबंधन चला जनता के अनुसार यह गठबंधन अब नही है, मगर इस बार इतनी सीट हम जीतेंगे कि किसी गठबंधन की जरूरत ही न पड़े।







