Home Haryana कोलकाता में महिला डॉक्टर की रे*प और ह*त्या मामले में सिरसा...

कोलकाता में महिला डॉक्टर की रे*प और ह*त्या मामले में सिरसा में हुआ विरोध प्रदर्शन

155
0
सिरसा, 22 अगस्त : कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुए रे*प और ह*त्या के मामले में सिरसा के सीएम के कॉलेज के छात्र छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में 8-9 अगस्त की रात को ट्रेनी डॉक्टर से बला*त्कार और ह*त्या के विरोध मे गर्ल्स स्टूडेंट्स के साथ साथ लेडी टीचर ने भी विरोध प्रदर्शन किया।
सीएमके कॉलेज से विरोध प्रदर्शन शुरू होकर सिरसा के शिव चौक पर प्रदर्शन संपन्न हुआ। शिव चौक पर रे*प और ह*त्या की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पुतला भी फूंका गया।  चौक से होते हुए शिव चौक पर पहुंची इस रैली में विद्यार्थियों ने अपराधियों का पुतला फूंका व महिलाओं पर अत्याचार बंद करो, दोषियों को फांसी दो, पीडि़ता को न्याय दो जैसे ज्वलंत नारों के माध्यम से अपना गुस्सा जाहिर किया।
प्रदर्शनकारी छात्र सोनू और छात्रा सुहानी रानी ने बताया कि इस घटना के प्रति विरोध प्रकट किया और कहा कि यह एक बेहद ही दुर्भाग्यपूर्ण असंवेदनशील और घृणित कृत्य है, जिसके लिए अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान में महिलाओं को केवल शिक्षित करके आत्मनिर्भर बनाना ही काफी नहीं है, बल्कि उन्हें  एक ऐसे सुरक्षित समाज की आवश्यकता है, जहां वे मनुष्य के रूप में छिपे आदमखोरों से अपने आपको बचा सकें। कॉलेज की टीचर डॉ सरोज गोयल और डॉ मंजू देवी ने भी इस निंदनीय घटना के संदर्भ में संवेदनाएं व्यक्त की और पीड़िता के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को महिलाओं की सुरक्षा के लिए  कानून बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेप और हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त सख्त कानून बनाना चाहिए ताकि ऐसी घटनाएं पूरे देश भर में समाप्त हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here