चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा में मॉनसून अभी काफी कमजोर है। अगले 24 घंटों के दौरान चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, हिसार, झज्जर, गुरुग्राम, भिवानी, जींद, नुह, पलवल, फरीदाबाद सहित कई जिलों में कहीं-कहीं बारिश का अनुमान है। मीडिया सूत्रों के अनुसार पंचकूला और आसपास के इलाकों में मौसम सुहाना बना हुआ है। शनिवार की शुरुआत घने बादलों के साथ हुई। चंडीगढ़ में शनिवार को बारिश होगी। इससे मौसम ठंडा हो सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 5-6 दिनों तक हरियाणा का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हरियाणा में आज सुबह का तापमान 25°C है। हरियाणा में आज’ शाम का तापमान 33°C तक पहुंच जाएगा। साथ ही हवा की गति 12km/h रहने की संभावना है। हरियाणा में अगले 10 दिनों में बिजली कड़कने और गिरने की घटना में बढ़ोतरी हो सकती है। इसलिए लोगों को थोड़ी ध्यान देने की जरूरत है।







