Home Ambala CM मनोहर लाल ने दिव्यांगों को दिया बैटरी चलित वाहन का तोहफा

CM मनोहर लाल ने दिव्यांगों को दिया बैटरी चलित वाहन का तोहफा

204
0

चंडीगढ़ (एकता): हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने जनसंवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन हिसार जिले के गांव गुराना में दिव्यांगों को बैटरी चलित वाहन का तोहफा दिया। बता दें कि यह उन ग्रामीणों के लिए वरदान बन रहे हैं, जो किसी कारण से चंडीगढ़ तक पहुंच नहीं पा रहे थे। इसी कड़ी में हिसार जिले के गांव गुराना निवासी अमन के लिए उन के गांव में मुख्यमंत्री का आगमन आशा की नई किरण लेकर आया है। दिव्यांग अमन और एक उसके अन्य साथी को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बैट्री चलित वाहन का तोहफा दिया है।

उन्होंने गुरुवार शाम को ही बरवाला के गांव बहबलपुर के जनसंवाद कार्यक्रम में दिव्यांगजनों की परेशानी को देखते हुए यह निर्देश दिए थे। इस घोषणा को पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम के तीसरे दिन नारनौंद के गांव गुराना में दो दिव्यांगों को बैटरी ऑपरेटेड व्हीकल दिया। 12वीं पास कर चुके अमन ने बताया कि पहले वह गांव से बाहर नहीं जा पाता था लेकिन अब वह उच्च शिक्षा के लिए नजदीक के टाउन या शहर जा सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here