Home Entertainment Shah Rukh की ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन मचाया...

Shah Rukh की ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन मचाया तहलका, इतने करोड़ के पार पहुंचा Collection

291
0

हरियाणा (एकता): आखिरकार Shah Rukh Khan की फिल्म ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन तहलका मचा ही दिया। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, जो कि खत्म हुआ। पहले ही दिन थिएटर में जवान गूंज उठा। बता दें कि जवान 7 सितंबर को यानि जन्माष्टमी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म का ओपनिंग डे बेहद शानदार रहा। फिल्म ने छप्पर फाड़ कर करोड़ों की कमाई की। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस फिल्म ने सभी फिल्मों को पीछे छोड़ कर ज्यादा कमाई की है। इतना ही नहीं फिल्म रिलीज के दिन फैंस इतने एक्साइटेड थे कि उन्होंने सुबह 6 बजे से शो के टिकट खरीद लिए। इतने सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में अपना डंका बजाया है।

जवान ने वर्ल्डवाइड कलेक्शन में सेंचुरी मारी है। इसने दुनियाभर में 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वहीं भारत में 75 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। शाहरुख खान के नाम भी एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इस फिल्म ने पठान और गदर 2 सहित 10 फिल्मों के पहले दिन के कलेक्शन को पछाड़ दिया है। ‘जवान’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन बुलेट से भी तेज स्पीड से कमाई की। फिल्म गदर 2 के बाद अब शाहरुख खान की जवान का कलेक्शन वीकेंड तक बढ़ने वाला है। इस फिल्म को 300 करोड़ के क्लब में शामिल होने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।

पहले ही दिन फैंस ने शाहरुख खान पर काफी प्यार लुटाया। फिल्म की बात करें तो इसमें करप्शन से लेकर वोटिंग तक हर जरुरी मुद्दे को लेकर शाहरुख ने कई बातें कही। इसमें शाहरुख के साथ उनकी गर्ल गैंग दिखाई गई है। जवान में उनके साथ नयनतारा, सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, रिद्धि डोगरा और विजय सेतुपति लीड रोल में नजर आए। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने खास भूमिका निभाई है।

‘जवान’ ने तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने अपनी फिल्म ‘पठान’ का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पठान ने पहले दिन हिंदी में 55 करोड़ की कमाई थी। जवान ने हिंदी वर्जन में अपने पहले दिन भारत में लगभग 75 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here