अंबाला (एकता): आज फिर से अंबाला कैंट नगर परिषद एक्शन मोड में नजर आई। जैसे ही लोगों ने अपनी दुकानें खोली वैसे ही नगर परिषद की टीमें लोगों के अवैध निर्माण को हटाने पहुंच गई। लेकिन दुकानदारों ने इसका विरो#ध करना शुरू कर दिया। मीडिया सूत्रों के अनुसार जब इस बारे में नगर परिषद के सेक्रेटरी राजेश कुमार से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सदर के सभी बाजारों में जितने भी नाले थे उनको हटाकर अंडर ग्राउंड पाइप डाल दिए गए।
उन्होंने कहा कि किसी को भी अति@क्रमण नहीं करने दिया जाएगा। वैसे ही सभी रोड बढ़िया बनेंगे, जिससे शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे, इससे दुकानदारों को भी फायदा होगा। नगर परिषद की इस कार्रवाई को देखते हुए दुकानदारों द्वारा विरो#ध भी किया गया। दुकानदारों का आरोप है कि इनकी तरफ से बिना नोटिस दिए अचानक से ये कारवाई की गई है जो कि गलत है।







