अंबाला (एकता): 15 अगस्त को देश अपनी आजादी के 76 साल पूरे करने जा रहा है। वहीं रविवार को अंबाला शहर में तिरंगा फहराया गया। इसके बाद परेड की सलामी ली और निरीक्षण किया। मीडिया सूत्रों के अनुसार स्वतंत्रता दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल हुई।
बता दें कि यह आयोजन पुलिस लाइन में फुल ड्रेस में किया गया, जिसमें मार्च पास्ट की अगुवाई हरियाणा पुलिस बल के डीएसपी जोगिंदर शर्मा पूर्व क्रिकेटर भारतीय क्रिकेट टीम ने की। इसके अलावा हरियाणा पुलिस, एनसीसी, होम गार्ड और स्काउट एंड गाइड की विभिन्न टुकड़ियों ने भाग लिया।
जानकारी के मुताबिक स्कूली बच्चों ने देश प्रेम से ओत प्रोत रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। स्कूली बच्चों द्वारा देश की विभिन्न संस्कृतियों को एक स्थान पर प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। उपायुक्त शर्लिन कुमार ने कहा कि 15 अगस्त की तैयारी को लेकर एक फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। बता दें कि पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब ग्राउंड पूरी तरह सूख गया है।







