Home Ambala प्रयागराज महाकुंभ संगम स्टेशन के बंद होने की वीडियो पर अंबाला रेल...

प्रयागराज महाकुंभ संगम स्टेशन के बंद होने की वीडियो पर अंबाला रेल मंडल DRM ने दिया स्पष्टीकरण

309
0
अम्बाला,11 फरवरी –प्रयागराज महाकुंभ संगम स्टेशन के बंद होने की कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है, जो श्रद्धालुओं के मनोबल को घटा रही है.इसपर स्पष्टीकरण देते हुए और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए अंबाला रेल मंडल DRM विनोद भाटिया ने इसे अफवाह बताया है.
अंबाला रेल मंडल DRM विनोद भाटिया ने  बताया कि ये सिर्फ अफवाह है.यात्रियों की सुविधा को देखते हुए माघ  स्नान से 1 दिन पहले संगम स्टेशन को टेंपरेरली बंद किया जाता है क्योंकि ये स्टेशन घाट के मात्र 1.5 किलोमीटर की दूरी पर है,लेकिन इसके लिए किसी भी ट्रेन को कैंसल नहीं किया जाता और महासंगम में माह घाट के पास लगते 8 स्टेशंस पर डायवर्ट कर दिया जाता है। इससे एक तो हादसा होने का डर नहीं रहता और दूसरा श्रद्धालु आराम से अपनी पूरी श्रद्धा के साथ जाकर माहस्नान कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि अंबाला डिवीजन से भी कहीं एक्स्ट्रा ट्रेंस चलाई गई है ताकि श्रद्धालु आराम से जाकर दर्शन कर सकें और इस महा स्नान का लाभ उठा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here