अंबाला (एकता): हरियाणा वासियों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि हरियाणा सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। मीडिया सूत्रों के अनुसार यमुनानगर जिले के हथिनीकुंड बैराज पर नया बांध बनने से लोगों को बाढ़ से छुटकारा मिलेगा। इस बांध पर तेजी से काम शुरू किया गया है।
बताया जा रहा है कि यमुना के किनारे बसे इलाकों में लोगों को आने वाली बा+ढ़ से छुटकारा मिलेगा। वहीं 250 मेगावाट बिजली उत्पादन में मदद मिलेगी। हरियाणा सरकार ने हिमाचल सरकार से अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा है। हरियाणा सरकार करीब 6 हजार करोड़ की लागत से बांध बनाने की योजना बना रही है। इस बांध के बनने के बाद न सिर्फ हरियाणा बल्कि यूपी, हिमाचल व दिल्ली को भी फायदा मिलेगा। पानी की उपलब्धता से 250 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।







