Home Entertainment Jawan के न्यू सॉन्ग Chaleya में रोमांटिक हुए बॉलीवुड के ‘बादशाह’, नयनतारा...

Jawan के न्यू सॉन्ग Chaleya में रोमांटिक हुए बॉलीवुड के ‘बादशाह’, नयनतारा संग रोमांस करते दिखे Shah Rukh

280
0

हरियाणा (एकता): बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहरुख खान को ‘किंग ऑफ रोमांस‘ के नाम से भी बुलाया जाता है। दरअसल वह काफी समय के बाद रोमांटिक गाने में नजर आएंगे। हाल ही में शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ का एक गाना रिलीज होने जा रहा है। बता दें कि यह काफी रोमांटिक सॉन्ग है। मीडिया सूत्रों के अनुसार इस गाने में शाहरुख खान के साथ साउथ इंडस्ट्री की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा नजर आएंगी।

खास बात यह है कि ‘चलेया’ सॉन्ग में दोनों एक-दूसरे से रोमांस करते दिखेंगे। फैंस पहले से ही इस फिल्म को लेकर बेहद उत्सुक हैं। अब इस गाने से उनका फिल्म देखने का Interest और बढ़ता जा रहा है।  ‘जवान’ के मेकर्स ने गाने का एक टीज़र जारी किया है। ‘चलेया’ दिल को छू लेने वाला रोमांटिक नंबर है, जो कल यानी 14 अगस्त को रिलीज होगा। इस गाने के जरिए दोनों पहली बार एक साथ नजर आएंगे। फैंस को दोनों की जोड़ी काफी पसंद आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

गाने का टीज़र दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। अब देखना होगा कि यह गाना फैंस को अपनी ओर आकर्षित करता है या नहीं। काफी समय के बाद शाहरुख खान इस रोमांटिक ट्रैक के साथ वापसी कर रहे हैं। खास बात यह है कि शाहरुख का सॉन्ग ‘चलेया’ 3 भाषाओं में 14 अगस्त को रिलीज हो रहा है। हिंदी के अलावा ये सॉन्ग तमिल और तेलुगु में भी रिलीज हो रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk)

गौरतलब है कि शाहरुख खान ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने 31 साल पूरे किए हैं। उनकी कई रोमांटिक फिल्में हैं। जो कि काफी हिट हुई हैं। जिनमें उन्होंने अपने रोमांटिक अंदाज से फैन्स का दिल जीता। फिल्म ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, फिल्म ‘देवदास’, वीर जारा, ओम शांति ओम जैसे कई फिल्में हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here